चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने महर्षि खोजेंद्र आश्रम का किया निरीक्षण

Aug 26, 2025 - 06:58
 0  266
चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने महर्षि खोजेंद्र आश्रम का किया निरीक्षण

संवाददाता मनोहर लाल पंवार 

बायतु। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने रविवार को पचपदरा प्रवास के दौरान पुराना गांव बायतु स्थित महर्षि खोजेंद्र आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम के पुस्तकालय में विभिन्न धार्मिक पुस्तकों और ग्रंथों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिनमें योग, वेदांत,ज्योतिष,अध्यात्म,सत्संग और भजनों से जुड़ी पुस्तकें शामिल थीं। तथा आश्रम के संस्थापक महर्षि खोजेंद्र प्रकाश कोडेचा ने विधायक मेघवाल को प्राचीन और आधुनिक युग की ज्ञान रूपी बातें बताईं। निरीक्षण के दौरान विधायक मेघवाल ने आश्रम की गतिविधियों और पुस्तकालय के बारे में विस्तार से जानकारी ली। तथा महार्षि खोजेन्द्र प्रकाश ने विधायक को साफा पहनाकर स्वागत किया।

 यह निरीक्षण बायतु क्षेत्र में स्थित महर्षि खोजेंद्र आश्रम में हुआ जो अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। विधायक मेघवाल के निरीक्षण से आश्रम के प्रति उनकी रुचि और सम्मान का पता चलता है।

निरिक्षण की जानकारी देते हुए किशनाराम मेघवाल सरपंच बायतु भीमजी ने बताया कि चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने आश्रम के पुस्तकालय में रखी गई विभिन्न पुस्तकों और ग्रंथों के बारे में जानकारी प्राप्त की और आश्रम की गतिविधियों की सराहना की।

इस दौरान ये रहे मौजूद 

बायतु भीमजी सरपंच किशनाराम मेघवाल,भंवरलाल सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग,जीवनलाल सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग,मोहबताराम सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग,स्वरूपाराम,दिनेश पंवार वरिष्ठ अध्यापक,तिलाराम,ईशराराम वरिष्ठ अध्यापक,देवाराम,एडवोकेट प्रेम पंवार,जसाराम पंवार पीएसओ विधायक चौहटन,मांगीलाल कोडेचा,ललित पंवार रेलवे विभाग,तपेश कोडेचा पशुधन निरीक्षक,जगदीश कोडेचा सहित कई ग्रामीण लोगों की उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow