CID एक्टर दिनेश फडनिस (फ्रेडी) नही रहे, मुंबई के हॉस्पिटल में थे एडमिट ।

CID फेम एक्टर दिनेश फड़नीस के निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों को शोक में डाल दिया है। एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 1 दिसंबर को उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले चार दिनों से वह वेंटीलेटर पर थे और जीवन और मौत की जंग लड़ रहे थे। जिन्होंने इस जंग को हार दिया।

Dec 5, 2023 - 14:01
Dec 5, 2023 - 14:17
 0  8
CID एक्टर दिनेश फडनिस (फ्रेडी) नही रहे, मुंबई के हॉस्पिटल में थे एडमिट ।

CID फेम एक्टर दिनेश फड़नीस के निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों को शोक में डाल दिया है। एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 1 दिसंबर को उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले चार दिनों से वह वेंटीलेटर पर थे और जीवन और मौत की जंग लड़ रहे थे। जिन्होंने इस जंग को हार दिया।

दिनेश फडनीस का हुआ निधन
एक्टर के निधन की खबर उनके को-स्टार और दयानंद शेट्टी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त ने रात 12.08 बजे अंतिम सांस ली। महज 57 साल की उम्र में एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

रविवार को की सबुह खबर सामने आई थी कि दिनेश फडनीस को हार्ट हटैक आया था, जिसके चलते उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं शाम होते होते उनकी हेल्थ अपडेट भी सामने आया था। दयानंद शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें हार्ट हटैक नहीं आया था, बल्कि उनका लिवर डैमेज हुआ, जिस कारण उन्हें भर्ती करवाया गया।

दिनेश फड़नीस, जिन्होंने अपने उद्दीपक अभिनय और अद्वितीय प्रस्तुति के लिए भारतीय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई, अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 'सीआईडी' सीरियल में उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें लोगों के दिलों में स्थान बना दिया था। वे न केवल टेलीविजन सीरियल्स में बल्कि फिल्मों जैसे 'सरफरोश' और 'सुपर 30' में भी अपने अभिनय कौशल से प्रशंसा प्राप्त कर चुके थे।

उनका असमय निधन उनके प्रशंसकों के लिए एक दुखद समाचार है, जो उनकी भूमिकाओं और अनूठी आंतरिक भावनाओं के माध्यम से उनके साथ जुड़े थे। दिनेश फड़नीस ने अपने अद्भुत अभिनय और शैली के लिए सराहनीय पहचान बनाई और उनकी कला ने उन्हें एक अमर स्थान दिलाया है।

हम उनके परिजनों और प्रियजनों के साथ इस दुखद समय में साझा दुःख करते हैं और दिनेश फड़नीस की आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करते हैं। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में बनी रहेंगी, और उनका योगदान भारतीय मनोरंजन इतिहास में अमूर्त रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow