सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या: CCTV फुटेज में हत्यारे की ताबड़तोड़ फायरिंग का सच

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है और इस घटना का CCTV फुटेज सामने आ रहा है। हत्यारे की ताबड़तोड़ फायरिंग का सच इस वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। इस अध्यक्ष की हत्या ने समाज में आफत मचा दी है और इस घटना के पीछे के कारणों की जांच तेजी से हो रही है।

Dec 5, 2023 - 19:42
Dec 5, 2023 - 19:55
 0  11
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या: CCTV फुटेज में हत्यारे की ताबड़तोड़ फायरिंग का सच

sukhdev singh gogamedi murdeer - राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई है और इस घटना का CCTV फुटेज सामने आ रहा है। हत्यारे की ताबड़तोड़ फायरिंग का सच इस वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। इस अध्यक्ष की हत्या ने समाज में आफत मचा दी है और इस घटना के पीछे के कारणों की जांच तेजी से हो रही है।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अब उनके हत्याकांड से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें साफ दिख रहा है कि बदमाश पहले आराम से बैठकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से बात कर रहे थे. इसके बाद अचानक उन्होंने गोलियां चलाईं I

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बीच श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार दोपहर को जयपुर में उनके घर के लिविंग रूम में तीन हथियारबंद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस दौरान हुई जवाबी गोलीबारी में एक हमलावर की भी मौत हो गई है। यह पूरी घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, गोगामेड़ी को श्यामनगर थाना क्षेत्र में उनके निवास पर बदमाशों ने चार गोलियां मारीं। इसके बाद उन्हें मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फायरिंग के दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गनमैन सहित चार लोग घायल हो गए। गनमैन सहित दो घायलों को इलाज के लिए सवाईमान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक अजीत सिंह मामड़ोली ने कहा कि इसमें किसी बड़े गिरोह एवं लोगों का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो करणी सेना प्रदेश में बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को काफी समय से धमकियां भी मिल रही थीं। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow