Rajya Sabha: जुमे की नमाज के लिए 30 मिनट के ब्रेक का नियम खत्म l

लोकसभा की तरह ही अब राज्यसभा में नमाज के लिए ब्रेक नहीं दिया जाएगा। डीएमके सांसद तिरुची शिवा ने कहा कि आमतौर पर शुक्रवार के दिन सभा का कामकाज लंच ब्रेक के बाद 2.30 बजे शुरू होता है, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ये 2 बजे से ही है।

Dec 11, 2023 - 19:56
Dec 11, 2023 - 20:00
 0  35
Rajya Sabha: जुमे की नमाज के लिए 30 मिनट के ब्रेक का नियम खत्म l

लोकसभा की तरह ही अब राज्यसभा में नमाज के लिए ब्रेक नहीं दिया जाएगा। डीएमके सांसद तिरुची शिवा ने कहा कि आमतौर पर शुक्रवार के दिन सभा का कामकाज लंच ब्रेक के बाद 2.30 बजे शुरू होता है, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ये 2 बजे से ही है।

नमाज पर राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बड़ा फैसला लिया है। हर शुक्रवार को संसद सत्र के दौरान मिलने वाले अतिरिक्‍त आधे घंटे के ब्रेक को समाप्‍त किया गया है। धनखड़ के मुताबिक, यह बदलाव उन्‍होंने एक साल पहले ही कर दिया था। दूसरी ओर कई सदस्‍यों ने कहा है कि उन्‍हें इसके बारे में नहीं पता था।

नई दिल्‍ली: राज्‍यसभा ने नमाज को लेकर बड़ा फैसला किया है। संसद सत्र के दौरान हर शुक्रवार को इसके लिए मिलने वाले आधे घंटे के ब्रेक को खत्म कर दिया गया है। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यह व्यवस्था दी है। उन्होंने इससे जुड़े नियमों में बदलाव का भी निर्देश दिया है। राज्यसभा में अभी तक हर शुक्रवार को लंच ब्रेक 1:00 से 2:30 बजे तक होता था। वहीं, लोकसभा में लंच ब्रेक 1:00 से 2:00 बजे तक होता है। राज्यसभा में यह अतिरिक्त आधा घंटा नमाज के लिए दिया जाता था। इसी को अब सभापति ने नियमों में बदलाव करके खत्म किया है।

पूरा मामला 8 दिसंबर 2023 का है। तब राज्यसभा में जीरो ऑवर चल रहा था। सांसद अपने सवालों के जवाब पूछ रहे थे। तभी द्रमुक सांसद तिरुची शिवा ने हस्तक्षेप किया। राज्यसभा के सभापति जयदीप धनखड़ पीठाधीन थे। तिरुची शिवा को सभापति ने बोलने का मौका दिया। उन्होंने शुक्रवार के दिन राज्यसभा के कामकाज की समयसीमा को लेकर सवाल पूछा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow