सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही - खोथ 

कांग्रेस ने कुछ माह पूर्व सता का दुरुप्रयोग कर...

Jan 12, 2024 - 19:06
Jan 12, 2024 - 19:14
 0  467
सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही - खोथ 

संवाददाता मनोहर लाल पंवार 

बायतु :- मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता पाटोदी प्रधान उप चुनाव में भाजपा की जीत की खुशी मानते हुए मण्डल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता लेकिन कभी पराजित नही होता है कांग्रेस ने कुछ माह पूर्व सता का दुरुप्रयोग कर कूटरचित तरीके से ममता प्रजापत को प्रधान पद से हटाया गया लेकिन आज हुए उपचुनाव में पुनः भाजपा प्रत्याशी ममता प्रजापत प्रधान निर्वाचित हुई है । 
जीत की खुशी में बायतु मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़, नारेबाजी करके जीत की खुशी मनाई । इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण मेवाड़ा, हनुमान जांणी, शम्भू प्रजापत, किशोर माचरा, तगाराम दर्जी, गणेश शर्मा, चिम्माराम सऊ, मदन हरिजन, बाबूलाल सुथार, चुन्नीलाल कड़वासरा, हरीश सैन, उदयसिंह, लुम्भाराम दर्जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow